{"_id":"6998df1df3eb1d0fa7099224","slug":"bus-service-started-from-panipat-to-baraut-panipat-news-c-244-1-pnp1006-152632-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत से बड़ौत के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत से बड़ौत के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली नई अंतर जातीय बस सेवा शुक्रवार से शुरू की गई।
यह बस सेवा यमुना नदी पर बने पुल के रास्ते आट्टा गांव से होते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत, छपरौली से बड़ौत डिपो तक संचालित की जाएगी। फिलहाल यह सेवा अस्थाई परमिट पर शुरू की गई है। सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड से ट्रैफिक मैनेजर जयबीर हुड्डा ने झंडी दिखाकर बस को बड़ौत के लिए रवाना किया।
समालखा बस स्टैंड प्रभारी सतीश पंवार ने बताया कि फिलहाल पानीपत डिपो से एक बस का संचालन शुरू किया गया है। यह बस सुबह आठ बजे चलकर आट्टा गांव के रास्ते बड़ौत तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार भविष्य में फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस नई बस सेवा से दोनों राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। पानीपत के औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बागपत, छपरौली और बड़ौत क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं। अब उन्हें आवागमन के लिए सीधी और सुलभ सुविधा मिल सकेगी।