{"_id":"0b8884c0c8bbb9e287356b8af45c08c1","slug":"bus-and-bike-stolen-from-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड और मॉल से बाइक चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड और मॉल से बाइक चोरी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 08 Jan 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चोरों ने ठंड का फायदा उठाते हुए बस स्टैंड और मित्तल मेगा मॉल से दो बाइकों पर हाथ साफ कर लिया। थाना शहर और चांदनी बाग पुलिस ने चोरी के घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया है।
सुनील निवासी पुंडरी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह बस स्टैंड पर किसी काम के सिलसिले में अपनी बाइक पर आया था। यहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। उसने कई जगह मोटरसाइकिल को तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल चोरी की दूसरी घटना मित्तल मेगा मॉल के पास हुई। एनएफएल कॉलोनी निवासी सतबीर ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि गत दिनों वह अपनी बाइक पर मित्तल मेगा मॉल में आया था। वह मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चला गया।
विज्ञापन
वह कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी मिली। पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत मिली हैं। पुलिस ने दोनों में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।