फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bullets fired at a person after entering the house, condition critical

Panipat News: घर में घुसकर व्यक्ति पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired at a person after entering the house, condition critical
समालखा। नामुंडा गांव में एक व्यक्ति पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली व्यक्ति के कंधे में लगी। उसको पानीपत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया। फायरिंग की सूचना पर समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर से गोलियों के चार खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नामुंडा गांव निवासी सुरेश के बेटे दीपक ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर सुरेश का लड़की पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। दीपक अब घर नहीं रहता। रविवार शाम को सुरेश अपने भतीजे रोहित व बेटी तानिया के साथ अपने घर पर था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। एक युवक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा। दूसरा गेट खोलकर सीधा अंदर घुस गया और बेड पर बैठे सुरेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस पर चार गोलियां चलाई गई। एक गोली उसके कंधे में लगी। इसके बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर इस घटना की सूचना दी और घायल सुरेश को पानीपत निजी अस्पताल में भिजवाया। सूचना मिलते ही समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार व सीआईए की दो टीमें मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। अब पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बॉक्स

एक घंटा पहले आकर दीपक को पूछा
शाम छह बजे दो युवक पहले सुरेश के घर आए थे। इन्होंने सुरेश से उसके बेटे दीपक के बारे में पूछा। सुरेश ने उन्हें कहा कि उसे दीपक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सुनकर युवक यहां से चले गए। दोबारा साढ़े सात बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इन्होंने सुरेश को कमरे में जाकर गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
समालखा पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed