फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Budget stuck on 125 agenda passes in uproarious meeting

हंगामेदार बैठक में 125 एजेंडे हुए पास पर बजट अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Budget stuck on 125 agenda passes in uproarious meeting
पानीपत। नगर निगम की वीरवार को हंगामेदार बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मेयर कार्यालय से प्रस्तावित 16, डिप्टी मेयर के छह, विधायक के चार और सभी 26 पार्षदों के 103 एजेंडों को पास कराया। बैठक में 125 प्रस्ताव पास हुए लेकिन नगर निगम का वित्तीय बजट 2022-23 अटक गया। शहरी विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शहर की सफाई के लिए 68 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इस हिसाब से प्रतिमाह पौने छह करोड़ रुपये खर्च होंगे जबकि अभी तक सिर्फ साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होते आए हैं। सफाई के बजट को 14 करोड़ बढ़ाकर दिखाना गलत है।
विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि इस बजट से सफाई कर्मचारियों का वेतन शामिल नहीं है। उसे सरकार अलग भेजती है। विधायक ने कहा कि इस बजट को पहले कम किया जाए, जिसके बाद इसे फाइनल किया जाएगा। साढ़े चार करोड़ रुपये प्रतिमाह से कम पर सफाई बजट तैयार करने के निर्देश दिए। अब नया बजट तैयार कर इसे पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानबूझकर बजट और सदन की बैठक एकसाथ बुलाई गई : कोमल सैनी
बजट और सदन की बैठक को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि निगम अधिकारियों और मेयर के आमने-सामने हुए। पार्षद कोमल सैनी ने कहा कि जानबूझकर बजट और सदन की बैठक एकसाथ बुलाई गई है ताकि पार्षद हंगामा न करें जबकि बैठक हर माह होनी चाहिए। पिछले पांच महीने से इस बैठक को क्यों नहीं बुलाया जा रहा। इस पर मेयर ने सफाई दी कि दूसरे राज्यों में चुनाव में उनकी ड्यूटी लगे होने के बार वे सदन बैठक नहीं बुला सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट स्पेशल : टैक्स रिकवरी में पिछड़ा निगम, महज 38 करोड़ ही रिकवर
नगर निगम ने वित्तीय सत्र 2021-22 के लिए 161.57 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था लेकिन एक साल बाद भी निगम के खाते में केवल 38.20 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए। केवल 23 प्रतिशत रिकवरी ही हुई। शहरी विधायक ने कहा कि पिछले बजट में प्रॉपर्टी टैक्स से 25.57 करोड़ रुपये आए जबकि इस बार सिर्फ 9.69 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई। विकास कार्यों या अन्य खर्च के लिए सरकार निगम को और बजट नहीं देंगी। आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि जीआईएस और याशी के गलत सर्वे की वजह से टैक्स रिकवरी नहीं हो सकी। स्टॉम्प ड्यूटी में पिछले वर्ष 34.90 के मुकाबले इस बार सिर्फ 5.84 करोड़ की रिकवरी पर विधायक ने अधिकारियों को घेरा। निगम ने अपने म्यूनिसिपल टैक्स में बिजली निगम से 10 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की है।

अधिकारियों ने इसका जवाब जब बिजली निगम से तलब किया तो बिजली निगम के एक्सईएन ने कहा कि नगर निगम को भी उनके बिल की अदायगी करनी होगी। ये मामला मुख्यालय के पास है। निगम अधिकारियों ने प्रस्तावित इस बजट में सबसे खास बात ये बताई कि अबकी बार सभी निगम अधिकारियों की तनख्वाह सरकार की ओर से ही भेजी जाएगी। इसके अलावा 94 करोड़ रुपये विकास कार्यों और छह करोड़ रुपये अन्य खर्च शामिल दिखाते हुए 178 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed