फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buckwheat flour is being sold openly, samples have not been taken for two days.

Panipat News: खुले में बिक रहा कुट्टू का आटा, दो दिन से नहीं लिए नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Buckwheat flour is being sold openly, samples have not been taken for two days.
बाजार में दुकान पर रखा कुट्टू आट्टा और अन्य नवरात्र सामग्री। संवाद
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम बनाने का किया था दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नवरात्र में कुट्टू का आटा खुला बिक रहा है। खाद्य विभाग ने नवरात्र के दूसरे दिन भी कोई नमूना नहीं लिया। दूसरे दिन भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। खाद्य विभाग ने पहले नवरात्र से ही खाद्य पदार्थ के नमूने लेने का कार्य शुरू करने का दावा किया था। मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन भी खाद्य विभाग की ओर से नमूने नहीं लिए गए। दुकानदार खुले सामक व कुट्टू का आटा बेच रहे हैं। सितंबर माह समाप्त होने को आया है विभाग ने अब तक केवल माह की शुरूआत में तीन स्थानों से 13 नमूने लिए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट नहीं मिली है।
इंसार बाजार, हलवाई हट्टा, असंध रोड, ईदगाह रोड, पुराना बस स्टैंड के नजदीक दुकानों पर खुला कुट्टू का आटा बिक रहा है। हालांकि दुकानदार कुट्टू के आटे की गुणवत्ता बेहतर होने का दावा कर रहे हैं। तहसील कैंप के रमेश और दीपक ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले खाद्य पदार्थों के नमूने लेने चाहिए।
विज्ञापन


कहीं और ड्यूटी होने के कारण पानीपत में सैंपल लेने का काम नहीं हो पाया। बुधवार को टीम की ओर से सैंपल लिए जाएंगे और लोगों को भी खुला कुट्टू व सामक का आटा न लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बिरेंद्र यादव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed