फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BSF jawan decided not to go back on duty after  Panipat police could not catch the thieves in Panipat

Panipat: 20 दिन में चोरों को नहीं पकड़ पाई पानीपत पुलिस, बीएसएफ जवान सीमा छोड़ घर की रक्षा में डटा

Sun, 20 Nov 2022 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 11:37 AM IST
सार

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में हरिनगर निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पति संजय बीएसएफ जम्मू में तैनात हैं। 30 अक्तूबर को वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके सोनीपत गई थी। 31 अक्तूबर को लौटी तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

विज्ञापन
BSF jawan decided not to go back on duty after  Panipat police could not catch the thieves in Panipat
पानीपत में बीएसएफ जवान के घर चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत पुलिस 20 दिन बाद भी बीएसएफ जवान के घर में चोरी करने वाले चोरों को नहीं पकड़ पाई। जवान 20 बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुका है। चोरों के न पकड़े जाने से आहत जवान ने अब वापस सीमा पर न जाने का फैसला किया है। जवान का कहना है कि पुलिस उनके घर की सुरक्षा नहीं कर सकती। इसलिए वो खुद अपने घर की सुरक्षा करेगा। जब तक चोर नहीं पकड़े जाते वो ड्यूटी पर नहीं जाएगा। इस बारे में उसने अधिकारियों को भी बता दिया है।

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में हरिनगर निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पति संजय बीएसएफ जम्मू में तैनात हैं। 30 अक्तूबर को वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके सोनीपत गई थी। 31 अक्तूबर को लौटी तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। बेडरूम का ताला टूटा हुआ था। बेडरूम में रखी एक अलमारी का भी लॉकर टूटा हुआ था। बेड पर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


चेक करने पर पता लगा कि उसकी सोने की चेन, सोने का लोकेट, एक नथ, सोने का टीका, सोने का ओम, तीन अंगुठियां, एक जोड़ी झुमकी, कान के सोने के टॉप्स, बालियां, चांदी के दो हाथ फूल, चांदी का तागड़ी का गुच्छा, चांदी के दो हार, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, चुटकी चांदी की, चांदी के कड़े, पांच चांदी के बर्तन, 2 सिक्के चांदी के, चांदी के जुडे़ की पीन, चांदी की चोटी, चांदी का मंगलसूत्र, समेत 25 हजार का कैश चोरी हो गया था। इस वारदात की सूचना उनके अपने पति संजय को दी। संजय वारदात के बाद छुट्टी लेकर घर आया। उनकी पूरी जिंदगी की कमाई चोर ले गए। वो चोरों की धरपकड़ के लिए आए दिन थानों के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही। इसलिए उन्होंने खुद अब अपने घर की सुरक्षा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed