फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BSc student dies after being crushed by a crane

कॉलेज के लिए ऑटो का इंतजार कर रही इंजिनियरिंग छात्रा को क्रेन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
BSc student dies after being crushed by a crane
पानीपत। कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा को बाबरपुर के पास क्रेन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। क्रेन की चपेट में आने से उसके दादा बाल-बाल बच गए। नाबालिग क्रेन चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। लोगों ने आरोपी को सदर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बाबरपुर निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी पोती साक्षी सोनीपत कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह हर रोज उसे बाबरपुर बस स्टैंड छोड़ने जाता था। यहां से कॉलेज की बस उसे लेकर जाती थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह पोती साक्षी को लेकर बाबरपुर बस स्टैंड पर जा रहा था। जैसे ही अंडरपास ब्रिज पार किया और एल्डिको की तरफ चले, करनाल की ओर से आई क्रेन ने साक्षी को कुचल दिया। वह बाल-बाल बच गया। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी देखने में नाबालिग लगता है। साक्षी के पिता दीपक बाबरपुर मंडी में एक परचून की दुकान चलाते हैं। साक्षी बड़ी बेटी थी। एक छोटा बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed