{"_id":"61522a888ebc3e93ff1c1da5","slug":"brother-in-law-going-with-brother-in-law-dies-due-to-car-collision-panipat-news-knl846444110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा संग जा रहे साले की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा संग जा रहे साले की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
पानीपत। छोटू राम चौक पर रविवार शाम जीजा संग जा रहे साले को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल साले को जीजा सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कैराना के पुराना बाजार निवासी शकील ने बताया कि वह रविवार को अपनी ससुराल में आया था। शाम के समय अपने साले शहजाद (23) के साथ निजी काम से छोटू राम चौक की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच एक सेंट्रो कार चालक तेज रफ्तार में आया और शहजाद को टक्कर मार दी। आरोपी कुछ दूरी पर जाकर रुका, इसी बीच उन्होंने नंबर नोट कर लिया। भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वह स्थानीय लोगों की मदद से शहजाद को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस ने जीजा के बयान दर्ज कर सोमवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
तीन बहनों का इकलौता भाई था शहजाद, दो बच्चों का था पिता
शहजाद तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी चार साल पहले गुलफशा से शादी हुई थी। अब उसका ढाई साल का एक बेटा और नौ माह की एक बेटी है। परिवार में गमगीन माहौल है, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भारत बंद की वजह शव ले जाने में हुई परेशानी
परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उन्हें दोपहर बाद शव मिला। भारत बंद की वजह से पहले उन्हें एंबुलेंस ढूंढने में परेशानी हुई। जब वह शव लेकर चले तो किसानों के जाम में फंस गए। उन्होंने किसानों से अपील की तो उन्होंने जाने दिया।