फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law dies after being crushed by a combine on brother-in-law's wedding day

साले की शादी के दिन कंबाइन से कुचलकर जीजा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies after being crushed by a combine on brother-in-law's wedding day
पानीपत। गांव पसीना खुर्द रोड पर साले की शादी के दिन जीजा को कंबाइन ने कुचल दिया। जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा मृतक के ससुर की आंखों के सामने हुआ। हादसे के बाद कंबाइन चालक कंबाइन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मौके पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और कंबाइन को अपने कब्जे लिया। पुलिस ने ससुर के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कंबाइन चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

गांव पसीना खुर्द निवासी सोमा सिंह पुत्र महा सिंह ने बताया कि वह पसीना खुर्द गांव के सरकारी स्कूल का कर्मचारी है। वह तीन लड़कों व चार लड़कियों का पिता है। शनिवार को उसके बेटे की शादी थी। शादी में सभी रिश्तेदार भी आए हुए थे। उसका दामाद गांव सुभरी, करनाल निवासी गुरदीप पुत्र धर्मपाल भी आया था। वह गुरदीप के साथ गांव सिवाह में सामान खरीदने गया था। वह दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। सिवाह से लौटते समय गांव पसीना मोड़ पर एक कंबाइन चालक तेज गति से कंबाइन लेकर आया और गुरदीप की बाइक को टक्कर मार दी। कंबाइन से गुरदीप को कुचल दिया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ जुटते देख कंबाइन चालक कंबाइन को छोड़कर वहां से फरार हो गया। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed