फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Broken roads of Sector-25 will be built with three crores

तीन करोड़ से बनेंगी सेक्टर-25 की टूटी सड़केें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Broken roads of Sector-25 will be built with three crores
पानीपत। सेक्टर-25 की टूटी सड़कों को अब करीब तीन करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को अनुमति दे दी है। अगले सप्ताह तक नगर निगम इन सड़कों को वर्क ऑर्डर जारी कर देगा। इसके बाद इन सड़कों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इन सड़कों को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इनमें रोड सेफ्टी के नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के उपकरण तक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल से लेकर हनुमान चौक तक, जिम खाना क्लब के साथ और सामने से गुजरने वाली सड़क मॉल के दूसरे छोर तक और मेन रोड से डिस्पेंसरी के साथ होते हुए पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह के घर तक शामिल किया गया है। इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी के कंस्ट्रक्शन नियमों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। यह सड़कें पहले की तरह तारकोल और बजरी से बनाई जाएंगी लेकिन इनकी गुणवत्ता और डिजाइन आधुनिक सड़कों की तरह होगी। इन तीनों सड़कों की लंबाई करीब 1700 मीटर है, जो करीब 23000 वर्ग फीट एरिया बनता है। खास बात ये है कि इस सड़क को बनाने वाली एजेंसी के पास तीन साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन सड़कों के हालात बेहद खस्ता थे। इसके लिए निगम ने टेंडर तो लगा दिया था लेकिन बजट तीन करोड़ होने की वजह से इसे प्रशासकीय अनुमति की आवश्यकता थी। अब निकाय की ओर से ये अनुमति मिल गई है। इसके बाद निगम अब इसे जल्द ही शुरू करने जा रहा है। बताते हैं कि इन सड़कों को इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से भारी वाहनों के गुजरने के उपयुक्त बनाया जाएगा। ताकि ये सड़कें भारी से भारी वाहन के भार को सहन कर सकें। इन पर स्पीड ब्रेकर से लेकर ब्लिंकर तक लगाए जाएंगे। इन पर स्पीड लिमिट के बोर्ड और साइन बोर्ड तक लगाए जाएंगे। इन सड़कों का लेवल इस प्रकार से बनाया जाएगा ताकि बरसाती पानी इस पर न ठहर सके। इन सड़कों पर थर्मो प्लास्टिक पेंट का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय ने दी अनुमति, जल्द शुरू होगा काम- निगम
शहरी स्थानीय निकाय ने इन सड़कों को बनाने की अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही इस काम वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगी। इसी राशि में सड़कों के निर्माण के साथ रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की रहेगी।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed