{"_id":"c6f7bbc819abd44ffd79ff81be81b01b","slug":"break-the-glass-shattered-car-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ नकदी उड़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ नकदी उड़ाई
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 19 Mar 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। उग्रा खेड़ी के पूर्व सरपंच पर कुछ लोगों ने हमला कर उनकी गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और नकदी उड़ा ली। इसके बाद गांव में हंगामा मचा है और पुलिस ने गांव के ही कई लोगोें के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत उग्रा खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह मलिक पर बीते दिन गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। राजेंद्र सिंह मलिक की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि उसका लड़का मोहित घर से गाड़ी लेकर पानीपत जाने की तैयारी में था।
इसी समय गांव के प्रदीप, सचिन, अनिल और संदीप पहुंचे और उसके साथ उल्टा सीधा बोलने लगे। वह शोर शराबा सुनकर बाहर पहुंचा तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया और गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि वे इस विवाद के बीच गाड़ी में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
उसने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी और युवकों को समझा दिया था। उसने आरोप लगाया कि पुलिस के जाते ही आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे पर फिर से ईंट मार दी। इससे गाड़ी का फ्रंट शीशा पूरी तरह से टूट गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत पर उग्रा खेड़ी निवासी प्रदीप, सचिन, अनिल और संदीप के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।