फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   brahmin assembly

Panipat News: रामरतन शर्मा के सिर सजा प्रधानी का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
brahmin assembly
पानीपत। पानीपत ब्राह्मण सभा में चौधर की जंग थम नहीं रही है। उग्राखेड़ी निवासी रामरतन शर्मा को प्रधान बनाया गया है। पिछले दिनों सतीश शर्मा डाहर को प्रधान बनाया गया था। अब सभा के दो प्रधान हो गए हैं। पहले प्रधान सतीश शर्मा ने रामरतन को अपनी कमेटी का प्रधान बताया है। कहा कि मुझे उनकी कमेटी से कोई लेन-देना नहीं है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम धर्मशाला संजय कॉलोनी में रविवार को प्रदेश स्तरीय महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में 101 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने विचार-विमर्श कर रामरतन शर्मा को पानीपत ब्राह्मण सभा का प्रधान बनाया। उनके प्रधान पद के कार्यकाल का छह माह का वक्त रहता है। वह छह माह तक प्रधान रहेंगे। इसके बाद सभा के प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। महापंचायत में 12 अगस्त को परशुराम धर्मशाला में रामरतन शर्मा को मंच से धक्का देने की घटना की भी निंदा की गई। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण सभा के चेयरमैन बलवान शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों से ब्राह्मण सभा के प्रधान को लेकर नए-नए अध्याय सामने आ रहे हैं। यह समाज को तोड़ने का प्रयास है। 12 अगस्त को परशुराम धर्मशाला में आयोजित महापंचायत में रामरतन शर्मा को मंच से धक्का देने वाली घटना समाज को शर्मसार करने वाली है। यह पूरे समाज का निरादर था। रामरतन शर्मा मंच से बोलते वक्त भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जब मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ तो बहुत बुरा लगा था। लगा कि वह अकेले रह गए हैं, लेकिन आज पूरा समाज मेरे साथ खड़ा है। सतीश शर्मा दुर्व्यवहार करने के लिए कमेटी से माफी मांग लें तो उन्हें प्रधान पद दे दूंगा। अपना छह माह का कार्यकाल भी बीच में छोड़ दूंगा। कहा कि वह सतीश डाहर को छोटा भाई मानते हैं।
विज्ञापन


यह है मामला-

परशुराम धर्मशाला में 12 जुलाई को हुई बैठक में विवाद हो गया था। यहां रामरतन शर्मा ने खुद को दो साल के लिए प्रधान घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और रामरतन शर्मा को प्रधान मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद रामरतन शर्मा ने स्काईलार्क रिसॉर्ट में बैठक बुलाकर कार्यकारिणी का किया। इसके खिलाफ 12 अगस्त को दूसरे पक्ष ने बैठक बुलाई। यहां रामरतन शर्मा को मंच से धक्का दे दिया गया। यहां सतीश शर्मा को प्रधान की पगड़ी पहनाई। रामरतन शर्मा ने प्रदेश स्तरीय महापंचायत बुलाई। इसमें रामरतन शर्मा को प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझे बुजुर्गों ने आगे किया : सतीश
पानीपत ब्राह्मण सभा के प्रधान सतीश शर्मा डाहर ने बताया कि उनका रामरतन शर्मा के साथ कोई द्वेष नहीं है। उन्हें मैं अपना भाई मानता हूं। मुझे बुजुर्गों ने आगे किया है। मैं समाज की सेवा के लिए आगे आया हूं। रामरतन शर्मा अपनी कमेटी के प्रधान हैं। पानीपत ब्राह्मण सभा का प्रधान मैं ही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed