{"_id":"617da1752e3443094726b884","slug":"both-the-teams-of-ib-college-excelled-in-science-quiz-panipat-news-knl882362189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान क्विज में आईबी कॉलेज की दोनों टीमों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान क्विज में आईबी कॉलेज की दोनों टीमों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
पानीपत। विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य कालेज पानीपत में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी, प्राइवेट एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें आईबी कॉलेज की दो टीमों उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रथम स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित आठ टीमों ने फाइनल क्विज में भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले पांच स्थान पाने वाली टीमों को अगले स्तर के लिए चयनित किया गया। आईबी महाविद्यालय की दोनों टीमों ने प्रथम चार में स्थान बनाया। स्वाति त्यागी, आकाश और भारत की टीम ने तृतीय स्थान एवं काजल, चांदनी और प्रतिभा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में जागरूक युवा वर्ग महती भूमिका निभा सकता है और इसमें विद्यार्थियों को सक्रियता से अपने ज्ञान को बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।