फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Booths in place of buses on rural routes, now no exit, roadways will be available at the arrival gate

Panipat News: ग्रामीण रूट की बसों के बदले बूथ, अब निकासी नहीं आगमन गेट पर मिलेंगी रोडवेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Booths in place of buses on rural routes, now no exit, roadways will be available at the arrival gate
पानीपत। पुराने अड्डे से लंबे और छोटे रूट की बसों का संचालन बंद करने के बाद अब ग्रामीण रूट के बूथों में बदलाव किया गया। अब पुरानी रोडवेज बस निकासी गेट की जगह आगमन गेट की तरफ बने बूथों पर लगेंगे। चालक-परिचालक निकासी गेट से बस ना निकाले, इसलिए यहां कंडम बसें खड़ी करके रास्ता बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक सितंबर से लंबे और छोटे रूट की रोडवेज बसों का संचालन नए बस स्टैंड से किया जा रहा है। पुराने अड्डे से सिर्फ शामली, जींद और लोकल ग्रामीण रूटों की बसें चलाई जा रही है। अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के पुराने अड्डे में अंदर नहीं आने के आदेश जारी हो गए हैं। अब अन्य रूटों की बसों का संचालन सिर्फ एलिवेटिड से किया जा रहा है। पुराने अड्डे पर निर्धारित रूटों के अलावा सिटी बसों को ही आने की अनुमति है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े चार बजे से मिलेगी सिटी बस
रात के समय बसों को पुराने अड्डे पर वर्कशॉप में खड़ा किया जाता है। चालक-परिचालक सुबह की शिफ्ट में किसी भी रूट की बस को लेकर नए बस अड्डे के लिए जाएंगे, तो उस बस को सिटी बस के रूप में इस्तेमाल करेंगे। पुराने अड्डे पर मौजूद सवारियों को बैठाते हुए बस नए अड्डे पर ले जानी होगी। सुबह साढ़े चार बजे चालक-परिचालक लंबे रूट की बसों काे वर्कशॉप से ले जाना शुरु कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
बसों का संचालन नए अड्डे से किया जा रहा है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार के आदेशों पर बदलाव किए गए हैं। बसों के संचालन से अगर यात्रियों को कोई परेशानी होती है, तो डिपो में शिकायत दे सकते हैं।
कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक पानीपत रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed