फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   body of businessman found in jungle of refinery area of Panipat

Haryana: पानीपत के रिफाइनरी इलाके के जंगल में मिला व्यापारी का शव; 4 गिलास, खाने का सामान व शराब की बोतल बरामद

Wed, 26 Mar 2025 02:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

व्यापारी प्रवीण के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।

विज्ञापन
body of businessman found in jungle of refinery area of Panipat
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के सौंधापुर गांव के 41 वर्षीय व्यापारी का शव रिफाइनरी इलाके के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से चार डिस्पोजल गिलास, खाने का सामान और एक शराब की बंद बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
व्यापारी प्रवीण के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। परिजनों के अनुसार, प्रवीण मंगलवार सुबह 8:30 बजे घर से प्लॉट की पेमेंट लेने के लिए निकला था और 9 बजे फैक्ट्री पहुंचा। फैक्ट्री का ताला खोलने के बाद वह स्कूटी पर निकल गया, लेकिन उसके बाद से लापता हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की और गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार रात पुलिस को जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस व्यापारी के फोन कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की भी जांच कर रही है। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed