फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of a young man found near Kabri Kacchi Phatak

Panipat News: काबड़ी कच्ची फाटक के पास मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near Kabri Kacchi Phatak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन के पास झाड़ियों में बुधवार को देर रात एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना राहगीरों ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। वह पैंट-शर्ट पहने था। अनुमान लगाया गया है कि उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि काबड़ी कच्ची फाटक के पास युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed