फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body exhumed from grave in Panipat: Police will investigate murder charges, woman died due to burning

पानीपत में कब्र से निकलवाया शव: पुलिस हत्या के आरोप की करेगी जांच, पलड़ी गांव में महिला की जलने से हुई थी मौत

Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

बिनोद ने शिकायत में बताया कि की शादी डिकाडला गांव में हो रखी है और हाल में समालखा रहती है। उसकी मां सलामती पलड़ी गांव में घर पर अकेली रहती थी। दो दिसंबर को सुबह सात बजे उसके चाचा के लड़के फिरोज का फोन आया था। उसने बताया कि सलामती की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Body exhumed from grave in Panipat: Police will investigate murder charges, woman died due to burning
शव को कब्र से निकलवाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के पलड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसने से मृत महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। थाना इसराना पुलिस बेटी की हत्या के आरोपों के आधार पर इसमें आगामी जांच करेगी। महिला के शव का जिला नागरिक अस्पताल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


थाना इसराना पुलिस के प्रभारी विनोद कुमार बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार इसराना अस्तित्व पाराशर की अगुवाई में पुलिस बल के साथ पलड़ी गांव पहुंचे। यहां गांव के मौजिज लोगों की देखरेख में पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई और शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन


विदित है कि महिला सलामती (65) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने उनके शव को कब्र में दबा दिया था। महिला की बेटी बिनोद ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत देकर उसकी मां की हत्या करने के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि हादसे स्थल पर खून के धब्बे हैं। इससे हत्या प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी ने शिकायत में ये लगाए आरोप
बिनोद ने शिकायत में बताया कि की शादी डिकाडला गांव में हो रखी है और हाल में समालखा रहती है। उसकी मां सलामती पलड़ी गांव में घर पर अकेली रहती थी। दो दिसंबर को सुबह सात बजे उसके चाचा के लड़के फिरोज का फोन आया था। उसने बताया कि सलामती की मौत हो गई है। वह समालखा से पलड़ी गांव अपने लड़के को साथ लेकर पहुंची। उसको मकान के कमरे में आग लगी मिली। उसकी मां का आधा शरीर जला हुआ था। यहां काफी खून जमीन पर बिखरा पड़ा था और खून के धब्बे साथ लगते बेड पर लगे हुए थे।


उसकी मां के कानों की बाली, मोबाइल व पैसों का पर्स नहीं था। उसको शक है कि बाली और मोबाइल रख दिया होगा। उसको भी उस समय आशंका हुई कि उसकी मां बीड़ी पीती थी शायद हार्ड अटैक की शिकायत होकर जमीन पर गिर गई होगी और बीड़ी कपड़ों में गिर गई होगी। इन सबके चलते शव को दफना दिया था। उसने अगले दिन घर की तलाशी ली तो बाली, मोबाइल व पैसे कही पर नहीं मिले। उन्होंने अपनी मां के नंबर पर फोन किया तो घंटी बज रही है, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां को सिर में डंडा या रॉड से चोट मारकर बिस्तर में आग लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed