फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boating will be done in Kala Amb, the ponds of the district will be beautified

Panipat News: काला आंब में होगी बोटिंग, जिले के तालाबों का होगा सुंदरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Boating will be done in Kala Amb, the ponds of the district will be beautified
पानीपत। प्रशासन जिले में तालाबों के सुंदरीकरण के कार्य में जुटा है। पर्यटन स्थलों को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका ने अमृत सरोवर के सुंदरीकरण व काला आंब युद्ध स्मारक को पर्यटन स्थल का रूप प्रदान कर विकसित करने को लेकर अधिकारियो के साथ बैठक की। प्रशासन काला आंब में बोटिंग भी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि 31 अगस्त से पहले मछलियों के लिए तालाब चालू किए जाने हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों के सुंदरीकरण में अधिकारी कोताही न बरतें। तालाबों को साफ कर सुंदर रूप दिया जाए। उनके इर्द-गिर्द किसी प्रकार की गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनाकर कूड़े-कचरे को समाप्त करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य के लिए एक कमेटी के बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका ने बताया कि अमृत सरोवर एवं अन्य तालाबों के सौंदर्यकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। इन अमृत सरोवरों पर पौधरोपण किया जा रहा है। सुंदरीकरण के तहत और भी कार्य किए जा रहे हैं। एक बड़े प्रोजेक्ट के तहत काला आंब युद्ध समारक में 14 एकड़ भूमि तैयार की जा रही है, जिसमें बोटिंग की सुविधा होगी। इससे जहां लोगों को पर्यटन का आनंद मिलेगा, वहीं सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। जिला खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी ने उपायुक्त व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी को आश्वासन दिया कि वे इस कार्य के प्रति गंभीर हैं और इस पर शीघ्रता से कार्य करेंगे। मौके पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, डीडीपीओ सुमित चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह के अलावा मत्स्य विभाग एवं अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed