फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blood sample missing from District Civil Hospital, investigation ordered

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल से ब्लड सैंपल गुम, जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Blood sample missing from District Civil Hospital, investigation ordered
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल पर वर्क लोड बढ़ गया है। अस्पताल की लैब में प्रतिदिन 150 से अधिक ब्लड सैंपल की जांच हो रही है। वर्क लोड के कारण लैब से ब्लड सैंपल गुम हो रहे हैं। मरीजों के बार बार सैंपल लिए जा रहे हैं। इस बड़ी लापरवाही की लगातार शिकायतें की जा रही है। शुक्रवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल तहसील कैंप निवासी एनीमिया के मरीज के सैंपल दो बार गुम कर दिए गए। इसकी मौखिक शिकायत सिविल सर्जन को की गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने अस्पताल के एमएस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में डेंगू छह नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के रोगियों की संख्या 257 हो चुकी है। अस्पतालों के डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का इलाज आरएमपी डॉक्टरों पर ही पूर्ण रूप से निर्भर हो गया है।
विज्ञापन


तहसील कैंप निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से उसके पेट में दर्द है। उसमें लगातार रक्त की मात्रा भी कम हो रही है। अब उसमें महज साढ़े पांच ग्राम खून है। वह शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आया था। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे दाखिल कर लिया। उसकी जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जब वह रिपोर्ट लेने के लिए गए तो उन्हें बताया कि उनकी सैंपल गुम हो गए हैं। उसके दोबारा सैंपल लिए गए। यह भी अस्पताल की लैब में गुम हो गए। वह एनीमिया का मरीज है, इसलिए बार बार रक्त निकालना उसकी जान के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

हर रोज हो रहे हैं सैंपल गुम
अस्पताल एक डॉक्टर ने बताया कि वह मरीज की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजते हैं। उन्हें पता चलता है कि सैंपल गुम हो गए हैं। दोबारा सैंपल लेते हैं । फिर गुम कर रहे हैँं। जिस मरीज में दो दो ग्राम खून बचा है उसका बार बार सैंपल लेने मुमकिन नहीं है। यह उसकी जान से खिलवाड़ है।

बॉक्स

शुक्रवार को यहां मिले डेंगू के मरीज
सिवाह गांव में 19 साल के युवक, चंदौली गांव में 46 साल के व्यक्ति, पावटी गांव में 35 साल के व्यक्ति, हथवाला गांव में 31 साल के युवक, गणेश कॉलोनी में 35 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।


वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लैब से सैंपल किसकी लापरवाही से गुम हो रहे हैं। यह देखा जा हा है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed