फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   blok samiti pratyaashee ke pati ke medikal stor mein choree

ब्लॉक समिति प्रत्याशी के पति के मेडिकल स्टोर में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:12 AM IST
विज्ञापन
blok samiti pratyaashee ke pati ke medikal stor mein choree
पानीपत। सनौली खुर्द से ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी के पति के भारत नगर स्थित मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये की नकदी चोरी की ली। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना पर स्टोर पर पहुंचे संचालक ने इसकी सूचना ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव झांबा निवासी सलमान ने बताया कि उसका भारत नगर में सुल्तान मेडिकोज के नाम से स्टोर है। उसकी पत्नी डॉ. अर्बिना गांव झांबा और सनौली खुर्द से ब्लॉक समिति पद पर चुनाव लड़ रही है। वो पत्नी के चुनाव प्रचार-प्रसार में कई दिनों से व्यस्त है। इसलिए वो स्टोर पर नहीं आ रहा था। शुक्रवार को उसके पड़ोसी दुकानदार बंटी ने कॉल कर उसे बताया कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। वो सूचना मिलते ही स्टोर पर पहुंचा। उसको स्टोर में जोड़ी चप्पल मिली। संभावना इस बात की है कि ये चप्पल चोर की है। उसने गल्ले की जांच की तो यहां से 30 हजार रुपये चोरी मिले। यहां लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुबह सैर करने जा रही महिलाओं ने चोर को देखकर उसे पकड़ने का भी प्रयास किया था लेकिन वो फरार हो गया। यहां फैक्टरियों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में भी चोर भागते हुए दिखाई दे रहा है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed