{"_id":"69cee2e55dd6ce16cc085984","slug":"black-marketing-racket-busted-team-recovered-42-cylinders-from-shop-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154826-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कालाबाजारी का भंडाफोड़, टीम ने दुकान से बरामद किए 42 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कालाबाजारी का भंडाफोड़, टीम ने दुकान से बरामद किए 42 सिलिंडर
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व पुलिस टीम द्वारा बरामद गैस सिलिंडर को गाड़ी में रखवाते हुए। संवाद
इसराना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार को गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने कंट्रोल रूम पर मिली एक शिकायत के आधार पर छापा मारा था। संयुक्त टीम न एक दुकान से 42 व्यवसायिक और घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें 30 व्यवसायिक और 12 घरेलू सिलिंडर हैं। अधिकतर सिलिंडर भरे हुए थे और कुछ खाली थे। प्रथम दृष्टया सामने आया कि सिलिंडरों को ब्लैक में बेचने के लिए अवैध रूप से रखा गया था। सिलिंडरों को कब्जे में लेकर शहीद विजय गैस एजेंसी में रखवा दिया है।
एएफएसओ संजीव नेहरा ने सूचना के आधार पर थाना इसराना पुलिस से संपर्क किया। दोनों ने एक टीम बनाई। इसमें विभाग के उप निरीक्षक रवि कुमार और पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने बाजार में बंद एक दुकान को खोलकर देखा तो अंदर सिलिंडर भरे हुए थे। टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि टीम ने दुकान से 42 सिलिंडर को जब्त किए हैं। इनमें 30 व्यवसायिक व 12 घरेलू सिलिंडर हैं। सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से शहीद विजय गैस एजेंसी में रखवाया गया है। इसमें थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त : उपायुक्त
पानीपत। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
एजेंसियों पर कम नहीं हो रही लाइन
गैस एजेंसियों पर सवा महीने बाद भी लाइन कम नहीं हो पा रही है। लोग सुबह ही एजेंसी व गोदाम पर पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों भीड़ कुछ कम हुई थी। एजेंसियों पर वीरवार को फिर से लाइन लग गई। लोगों का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है और डिलीवरी का मैसेज आता है लेकिन सिलिंडर घर नहीं आ रहा है। एजेंसी पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की जा रही है।

ढाका बसातियांवाला श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर लगी श्रद्धालुओं की भीड