फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP's district executive soon to be expanded

Panipat News: भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार जल्द, बड़े पदों पर नए चेहरों की कम ही उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's district executive soon to be expanded
पानीपत। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा की जा सकती हैं। इसमें विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए बड़े पदों पर नए चेहरों की उम्मीद कम है। हालांकि कई पदों पर जरूरत पड़ने पर राज्य कार्यकारिणी से सलाह के बाद कुछ फेरबदल किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने नई कार्यकारिणी सबके सामने होगी। ज्यादातर अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यकारिणी के विस्तार की संभावना अधिक नजर आ रही है।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने रविवार को अपने सेक्टर-6 स्थित आवास कार्यालय पर मंडलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। यह उनकी संगठन की पहली बैठक रही। उन्होंने मंडलाध्यक्षों से खुलकर बात की और उनके कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मंडलाध्यक्ष प्रमुख पदों में से एक हैं। उनको अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। इसके साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताना होगा। भाजपा और पूर्व की सरकारों में काम करने के तरीके का अंतर और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात बतानी जरूरी है।
विज्ञापन

इसके साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विजन के बारे में विस्तार से बताएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देव मलिक, महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम स्वामी, जिला मंत्री सुनील परढाना, मंडलाध्यक्ष प्रीतम गुज्जर, हरीश कटारिया, सुनील कंसल, विजय शर्मा, दिवाकर मेहता, नरेंद्र बिंझौल, सोमबीर मलिक, योगेश भदड़, कुलदीप जांगड़ा, सुशील जिंदल व शिवकुमार रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

चुनावी वर्ष में नए चेहरों पर भी चर्चा
यह वर्ष चुनावी वर्ष है। लोकसभा और विधानसभा के साथ शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। सरकार सबसे पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव कराने के विचार में है। शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव का फैसला लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आधारित होगा। सरकार छोटे चुनाव के चलते बड़े फैसलों पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने दे रही। विदित है कि पानीपत नगर निगम के सदन का कार्यकाल चार जनवरी को पूरा हो गया। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर समेत सभी 26 पार्षदों को अलविदा कर दिया गया है।


वर्जन :

मंडलाध्यक्षों से बैठक में कार्यों को लेकर बातचीत करने के साथ सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की है। जिला कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इमसें किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत पड़ी ताे प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा की जाएगी।
दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed