{"_id":"6674d175d37058dcfe0f810c","slug":"bjp-will-start-tree-planting-fortnight-on-the-sacrifice-day-of-shyam-prasad-mukherjee-panipat-news-c-244-1-pnp1001-119908-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुरू करेगी पौधरोपण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुरू करेगी पौधरोपण पखवाड़ा
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को पौधरोपण पखवाड़ा मनाएगी। इसके अंतर्गत छह जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे लगाए जाएंगे। भाजपा ने इसके लिए 8760 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने इसको लेकर जिला कार्यकारिणी के साथ जिला कार्यालय में बैठक कर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष डॉ. हेमा रमन ने सबका स्वागत किया। जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने सबका आभार व्यक्त किया। रोशन लाल माहला ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। फसलों का एमएसपी बढ़ाने और किसान सम्मान निधि जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने जिला के भोड़वाल माजरी गांव की शिवानी पांचाल के हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने केंद्र सरकार ने 14 फसलों का एमएसपी घोषित करने और किसानों को किसान सम्मान निधि की किश्त जारी कर अति सराहनीय कार्य किया है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा नए कौशल से भारतीय कृषि क्षेत्र को समृद्ध करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देशभक्ति और राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए ही अपना बलिदान दिया था। 23 जून रविवार को प्रदेश में बूथ स्तर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कामगारों को 79.69 करोड़ रुपये की राशि बैंकों के माध्यम से वितरित करने की सराहना की है। इस मौके पर राजेंद्र हल्दाना, अनिल मदान, प्राण रत्नाकर, संजीव दहिया, ज्योति शर्मा, सुनील कंसल, राजीव रंजन, प्रमोद कुराडिया, कुलदीप जांगड़ा और मनजीत डिकाडला मौजूद रहे।