फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will organize felicitation ceremony for MPs in Rohtak

Panipat News: सांसदों का रोहतक में सम्मान समारोह आयोजित करेगी भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will organize felicitation ceremony for MPs in Rohtak
पानीपत। भाजपा ने केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल व तीनों मंत्रियों समेत पांचों सांसदों के 23 जून को होने वाले सम्मान समारोह के लिए स्थल बदल दिया गया है। अब यह पानीपत की बजाय रोहतक में किया जाएगा।
विज्ञापन

यह समारोह भाजपा के प्रदेश कार्यालय, मंगल कमल रोहतक में 23 जून को प्रातः 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में भव्य सम्मान समारोह होगा। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं लोकसभा सांसद विप्लब कुमार देब और नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कृष्णपाल गुर्जर, सांसद नवीन जिंदल और सांसद धर्मबीर सिंह को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रोहतक में समारोह में समय पर पहुंचने की अपील की है। विदित है कि पूर्व सांसद संजय भाटिया और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सम्मान समारोह को लेकर गत दिनों पानीपत के सेक्टर-13-17 में स्थान देखा था। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि अब यह आयोजन रोहतक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed