{"_id":"65874fe9b81a94c0f10e96ce","slug":"bjp-will-celebrate-good-governance-day-at-booth-level-panipat-news-c-244-1-pnp1001-11160-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा सुशासन दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी, सेवा कार्यों के साथ कराई जाएंगी गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा सुशासन दिवस बूथ स्तर पर मनाएगी, सेवा कार्यों के साथ कराई जाएंगी गोष्ठी
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा प्रदेश सह संयोजक प्रदीप अहलावत ने शनिवार को सरकारी विश्राम गृह में सुशासन दिवस की तैयारी को लेकर संयोजक व सह संयोजकों की बैठक बुलाई ली। इसमें कार्यों की समीक्षा करने के साथ कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
प्रदीप अहलावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने का फैसला पार्टी ने लिया है। यह छह बूथ-स्तरीय कार्यक्रमों में से एक है। हर बूथ पर लाभार्थियों के बीच सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सुशासन के बारे में चर्चा की जाएगी। हर जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ ही गरीबों के कल्याण के लिए सुशासन पर चर्चा होगी। इस बीच नमो ऐप पर विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर पर एक अभियान चल रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में पहली बार शहीदों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया था। उनके प्रयासों से शहीद का पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाने लगा। इससे पहले केवल अस्थि कलश ही परिवारों तक पहुंचते थे। कारगिल विजय भी उनके कार्यकाल के दौरान स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया है। वाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने मंत्रियों की संख्या सीमित करने का कार्य किया। पहले की सरकारों में बिना किसी नियम के असीमित संख्या में मंत्री बना दिए जाते थे। जिससे न केवल राजकीय कोष पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था, बल्कि कई बार इसका गलत इस्तेमाल भी किया जाता था। अटल को हर बूथ पर फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान बूथ स्तर पर काव्य पाठ और संगोष्ठी की जाएंगी।
विज्ञापन
रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला संयोजक ऋषिपाल रावल, सह संयोजक सुनील परढाना, सोनिया गाबा, अजमेर मलिक, संजय छौक्कर व रोशनलाल माहला मौजूद रहे।