फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP Mahila Morcha met and made strategy

Panipat News: भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha met and made strategy
पानीपत। भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशु सत्यवान शेरा ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मुख्य वक्ता रहे। पूर्व पार्षद आशु नंदा ने सबका स्वागत किया और सोनिया गाबा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में सभी ने हर बूथ पर पांच-पांच महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि अब हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा विधानसभा के चुनाव अधिक दूर नहीं है। इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन

आशु सत्यवान शेरा ने कहा कि सरकार ने गत 10 वर्षों के दौरान अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। जिससे हरियाणा की तस्वीर बदल चुकी है। अब हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण पड़ोसी राज्यों की सरकारें भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed