फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP expelled eight leaders including five former councilors from party in Panipat

भाजपा नेताओं पर गिरी गाज: पानीपत में पांच पूर्व पार्षद समेत आठ नेता पार्टी से निष्कासित, चुनाव में की थी बगावत

Mon, 03 Mar 2025 02:45 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं को भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया है। पानीपत में पांच पूर्व पार्षदों समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

विज्ञापन
BJP expelled eight leaders including five former councilors from party in Panipat
bjp flag

विस्तार

भाजपा ने पानीपत नगर निगम चुनाव के दौरान बागियों पर सख्त कार्रवाई की है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पांच पूर्व पार्षद और एक पूर्व पार्षद पति समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनको छह साल के लिए निष्कासित किया है। भाजपा की सख्ताई पर कई नेताओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सोमवार को निष्कासन का पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें किसी प्रकार की मनमर्जी या पार्टी के विरुद्ध गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पांच पूर्व पार्षदों ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की अनदेखी की है। इन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों के सामने ही नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

 
इनको किया निष्कासित
पूर्व पार्षद सतीश सैनी, पूर्व पार्षद शकुंतला गर्ग, पूर्व पार्षद अतर सिंह रावल, पूर्व पार्षद अंजलि शर्मा, पूर्व पार्षद सुमन छाबड़ा, उनके पति एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक छाबड़ा, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सदस्य रमाकांत गिरी और बूथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा को निष्कासित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed