फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Birender Singh targets congress

सीएम कार्यालय कर रहा है पक्षपात : बीरेंद्र

Sun, 22 Dec 2013 04:29 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sun, 22 Dec 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
Birender Singh targets congress
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम कार्यालय पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह शनिवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने ने सीएम का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ राजनीति होनी चाहिए। इसके बिना पार्टी या सरकार नहीं चल सकती है।
विज्ञापन


जबकि प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास भी उस गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम मेरे क्षेत्र में लोकप्रियता का नारा दे रहे हैं, जबकि स्वच्छ राजनीति में ऐसा नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वकील की समाज में अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इमानदारों को राजनीति लाने का प्रयास करें। उन्होंने फिर कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो पा रहा है। वे किसी के विरोधी नहीं, बल्कि स्पष्टवादी हैं। उनकी यही बात लोगों को बुरी लगती है।

 इस दौरान उन्होंने बार एसोसिएशन को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले बार रूम पहुंचने पर एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया और सोसाइटी द्वारा रखे कार्यक्रम में पौधरोपण किया।


 इस मौके पर जिला पानीपत बार मेंबर चैंबर सोसाइटी प्रधान रितेश शर्मा, कुनाल अग्रवाल, तेजबीर खर्ब, बार के सचिव अशोक शर्मा, उप प्रधान मनोज जागलान, कैशियर जितेंद्र बैनीवाल, सह सचिव नीतिश कुमार, जोगेंद्र पाल सिंह राठी, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, वेदपाल कादियान, प्रकाश गाहल्याण, नकुल सिंह छौक्कर, अशोक ग्रोवर, हरजीत सिंह, अजीत मलिक, धनपत सिंह मलिक और राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed