फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider dies after being hit by a tempo

Panipat News: टैंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a tempo
समालखा। चुलकाना रोड पर बाइक से आ रहे युवक को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय बाइक सवार बॉबी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाॅक्टरोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉबी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह अपनी ड्यूटी से समालखा कृष्णा कॉलोनी अपने घर वापिस आ रहा था। युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है।
विज्ञापन

एएसआई ललित कुमार ने बताया कि बाॅबी कुमार चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्टरी में मजदूरी करता था। रविवार की रात दस बजे के करीब ड्यूटी समाप्त कर कृष्णा कालोनी स्थित घर पर आ रहा था। घर वापसी पर जाते हुए शास्त्री कालोनी के सामने चुलकाना रेलवे फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे टैंपो से उसकी बाइक टकराने से वह घायल हो गया। वही उसके पीछे चल रहे हैं दूसरे बाइक सवार दोस्त मोहित ने राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में सिवाह के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब दो घंटे उपचार के बाद बाॅबी ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि उसके साथी मोहित के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed