{"_id":"67c36a585c6cd3e63f03d906","slug":"bike-rider-attacked-with-interlocking-tiles-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132989-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाइक सवार पर इंटरलॉकिंग टाइल से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाइक सवार पर इंटरलॉकिंग टाइल से किया हमला
Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना के अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवारों ने एक अन्य बाइक सवार का इंटरलॉकिंग टाइल से हमला कर दिया। युवक को माथे में चोट लगने पर एक अस्पताल में दाखिल किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिशनस्वरूप कॉलोनी के पंकज ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त साहित के साथ घर जा रहा था।
जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए बाइक खड़ी कर ली। तभी बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने अपनी बाइक जीटी रोड पर खड़ी कर ली। इनमें से दो युवक पीछे से आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इनमें से एक इंटरलाॅकिंग टाइल से उसके माथे पर मार दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सेक्टर-13-17 ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद