फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike collides with tree when animal arrives on highway, driver dies

हाईवे पर पशु आने पर पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree when animal arrives on highway, driver dies
इसराना। पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे पर सोमवार को पानीपत से जवाहरा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । हाईवे पर अचानक आवारा पशु आने से संतुलन बिगड़ने पर बाइक पेड़ से टकरा गई। घायल ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस को सुभाष निवासी जवाहरा ने बताया कि उसके चाचा का लड़का राजेश निवासी जवाहरा अपनी बाइक पर निजी कार्य से पानीपत गया था। जब राजेश पानीपत से अपने गांव जवाहरा लौट रहा था, तभी इसराना के पास शनि मंदिर के नजदीक हाईवे पर आवारा पशु आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक हाईवे की किनारे पेड़ से टकरा गई। वह भी दूसरी बाइक से पीछे- पीछे आ रहा था। घायल राजेश को उपचार के लिए इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते मे राजेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed