फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhim Sachdeva again becomes the head of Shri Ram Dussehra Committee

Panipat News: भीम सचदेवा फिर बने श्रीराम दशहरा कमेटी के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Bhim Sachdeva again becomes the head of Shri Ram Dussehra Committee
पानीपत। श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की सामान्य बैठक रविवार को बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में हुई। बैठक का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। इसके बाद कमेटी के गत दिनों दुनिया को अलविदा कहने वाले स्व. जुगल आहूजा व खुशीराम वधवा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव सुभाष गुलाटी ने कहा कि कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभी के विचार जाने गए हैं। कोषाध्यक्ष राधे श्याम नासा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं बैठक में सभी से विचार-विमर्श के बाद लगातार पांचवीं बार सर्वसम्मति से भीम सचदेवा को प्रधान चुना गया तथा अपनी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार भी उन्हें दिया गया। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि श्रीराम दशहरा कमेटी का गठन 23 अगस्त 2009 को हुआ था। इसके बाद वर्ष 2009, 2014, 2017, 2021 के बाद अब वर्ष 2024 में भी फिर से भीम सचदेवा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन

भीम सचदेवा ने कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा विश्वास दिलाया कि भविष्य में ओर अधिक मेहनत से दशहरा कमेटी को बुलंदियों पर ले जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, नगर सुधार मंडल के पूर्व प्रधान मुकेश टूटेजा, बसंत रामेदव, जोगिंद्र खुराना, सतीश ढींगड़ा व सतीश चुघ ने उनको व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार जैन, सुनील चोपड़ा, हरबंस आनंद, सुभाष बठला, सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा, गुलशन शर्मा, मदनलाल मजोका, चमन गुलाटी, अनिल चुघ, सुंदर लाल वधवा व भीम सेन आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed