फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra

Panipat News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai reverberated during the Tiranga Yatra
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। शहर में एक साथ दो दिशाओं से यात्रा निकाली। एक यात्रा जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक से शुरू की तो दूसरी सेक्टर-24 से निकाली गई। दोनों यात्रा जीटी रोड संजय चौक स्थित वंदे मातरम चौक पर पहुंची। इनमें स्काउट और गाइड के बच्चों के साथ एनसीसी कैडेट्स भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, गजेंद्र सलूजा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। समस्त हरियाणा में यह यात्रा निकाल कर सेना के पराक्रम को प्रणाम किया जा रहा है|शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर निकाली जा रही यह तिरंगा यात्रा कोई सैन्य अभियान नहीं बल्कि सभी सामाजिक संगठनों की ओर से देशभक्ति और हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक भी है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद संजय भाटिया ने भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा की। जीटी रोड पर पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के समक्ष तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाकर सेना का उत्साह बढ़ाया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर हमारे स्वाभिमान, शौर्य और नए भारत का संकल्प है। इससे जहांं भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पहलगाम और संघर्ष के दौरान वीरगति के प्राप्त हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। वंदेमातरम् चौक (संजय चौक) पर पहुंचने पर शहर के सभी समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी नीरू विज, आशिमा विज सहित शहर के सभी महिला संगठनों ने भी इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की शहरों और गांवों में घर-घर चर्चा हो रही है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed