फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bharat Gaurav Special Tourist Train will run from Amritsar on 25 October

Panipat News: भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 25 अक्तूबर को अमृतसर से चलेगी

Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Special Tourist Train will run from Amritsar on 25 October
चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कर सकेंगे दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए एक विशेष धार्मिक व पर्यटन पैकेज लेकर आया है। यह यात्रा 25 अक्टूबर को अमृतसर से शुरू होकर 2 नवंबर को समाप्त होगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस बार भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन श्रद्धालुओं को एक साथ चार ज्योतिर्लिंगों और विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन कराएगी। आईआरसीटीसी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में धार्मिक पर्यटन और देशभक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस यात्रा को फोर ज्योतिर्लिंग यात्रा विथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया है।

यह नौ दिन की यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता, आस्था और राष्ट्रभक्ति का अनूठा अनुभव कराएगी। यात्रियों को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, इंदौर का ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर व द्वारकाधीश मंदिर और वेरावल का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन करवाया जाएगा। इसके अलावा गुजरात के केवडिया में स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी दिखाई जाएगी। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के साथ-साथ भारत की गौरवशाली धरोहर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति से जोड़ना है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि यात्री आरामदायक माहौल में यात्रा का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed