फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhagwat satsang makes us aware of karma: Radhe-Radhe Maharaj

कर्म का बोध कराता है भागवत सत्संग : राधे-राधे महाराज

Thu, 11 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat satsang makes us aware of karma: Radhe-Radhe Maharaj
श्रीमद्भावत कथा करते राधे-राधे महाराज। स्रोत : स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि कर्म का बोध केवल सत्संग ही करा सकता है। ऐसा शास्त्रों में कहा गया है। कर्म के बिना मनुष्य विचाराधीन रहता है। केवल विचार की दुनिया के अंदर भूला भटका इधर उधर का चिंतन करता हुआ अपने आप को खो देता है।
वृंदा एंक्लेव परिवार की ओर से सेक्टर-13/17 पार्क नंबर-3 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को उन्होंने कहा कि कर्म के बिना धर्म की कल्पना करना निरर्थक है क्योंकि कर्म ही धर्म की प्रथम सीढ़ी है। धर्म करने के लिए भी पहले हमें कर्म करना पड़ेगा। भगवत गीता के अंदर योगीराज भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के पावन पवित्र स्थल पर केवल कर्म का बोध कराया। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के अंदर कर्म को इतनी प्रधानता दी, जैसे मानव धर्म उसके सामने बौना हो गया हो।
विज्ञापन

धर्म कर्म मनुष्य जीवन के दो पहलू हैं, यदि हम अपने संपूर्ण मानव जीवन यथार्थ में जीना चाहते हैं या फिर सत्य में जीना चाहते हैं यह जीवन के मूल्य को हम समझना चाहते हैं तो हमें कर्म के साथ धर्म का ज्ञान लेना परम आवश्यक है। ज्ञान कोई वस्तु नहीं है। जिसे खरीदा या फिर बेचा जा सके। यह स्वयं के अध्ययन और कर्म पर निर्भर करता है। इस अवसर पर अजय बंसल, जोगिंद्र भट्ट, कृष्ण मनचंदा, कृष्ण बधवा, बीडी बधवा, नवीन जिंदल, मनोहर लाल शर्मा, महेंद्र कंसल, तिलकराज मिगलानी, सतीश गंभीर, दिलीप गुप्ता,नरेश सहगल व सतप्रकाश गिरधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमद्भावत कथा करते राधे-राधे महाराज। स्रोत : स्वयं

श्रीमद्भावत कथा करते राधे-राधे महाराज। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed