फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhagwat Katha is the true form of Gita: Swami Gyananand

भागवत कथा ही गीता का साक्षात स्वरूप : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha is the true form of Gita: Swami Gyananand
पानीपत। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भागवत कथा साक्षात गीता का ही स्वरूप है। कृपा तो प्रभु दीन दुखी पर करते हैं। जब तक आप प्रभु के सम्मुख होकर दीनता प्रकट नहीं करेंगे, तब तक आप दीनदयाल के कृपा के पात्र नहीं हो सकते हैं। प्रभु का नाम दीनदयाल इसलिए ही रखा गया है, क्योंकि वह दीन के ऊपर दयाल हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये प्रवचन बुधवार को श्री अवध धाम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री अवध धाम मंदिर के वार्षिक महोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह में बुधवार को समापन पर दिए। समापन समारोह संतों के आशीर्वाद व विशाल भंडारे के साथ किया गया। व्यास मंच पर विराजमान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि किसी से कुछ मांगने की बजाय प्रभु भक्ति में लीन रहें। प्रभु खुद सबकुछ देंगे। व्यक्ति को किसी से मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गीता में व्यक्ति को कर्म करने का संदेश दिया है। उसको इस संदेश को अपने मूल मंत्र में शामिल कर लेना चाहिए। दाऊजी महाराज ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

राधे-राधे महाराज ने कहा कि वर्षों की परंपरा का निर्वहन श्री अवध धाम सेवा समिति हनुमान जन्मोत्सव मना रही है। हनुमान जन्मोत्सव अवध धाम की सबसे प्राचीन परंपरा है और अवध धाम मंदिर से ही हनुमान जन्मोत्सव का प्रारंभ वर्षों पहले दाऊजी की अध्यक्षता में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के उपरांत एक भंडारा किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मंगल आरती की गई और अवध धाम सेवा समिति ने सभी आए हुए भक्तों का स्वागत किया। अवध धाम सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जो प्रयास हुए उसका धन्यवाद किया। सभी सुहागिन महिलाओं ने जिन्होंने शोभा यात्रा के अंदर मंगल कलश उठाए थे, उनको श्रीफल का प्रसाद 13 अप्रैल को दिया जाएगा। यह घोषणा व्यास मंत्र से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed