फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   best rader,kabddi, bhihauli, boy, panipat, harayana

बिहौली के लाल को बेस्ट रेडर का खिताब

Mon, 09 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 जिले के गांव बिहौली के लाडले रतनलाल उर्फ लाल ने पाकिस्तान के वाह शहर में आयोजित थर्ड एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में बेस्ट रेडर के खिताब जीतकर गांव व जिले की माटी का नाम ऊंचा किया है। इससे पहले भी रतनलाल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो बार बेस्ट रेडर रह चुका है। इस कामयाबी के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के वाह शहर स्थित पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्टरी स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से 50-31 के स्कोर से शिकस्त देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। बावजूद इसके भारत की टीम में शामिल रतनलाल उर्फ लाल को बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया। रतनलाल सोनीपत के जाट कॉलेज में बीए द्वितीय का छात्र है।
विज्ञापन


इससे पहले वह उत्तराखंड में आयोजित सीनियर नेशनल कबड्डी व बठिंडा में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी बेस्ट रेडर रह चुका है। रतनलाल के चाचा दलबीर सिंह ने बताया कि टीम के भारत लौटने पर खिलाडिय़ों का खैर मकदम किया जाएगा। अभिनंदन के लिए ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed