फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BEO will have to adopt two schools

Panipat News: बीईओ को गोद लेने होंगे दो विद्यालय, मॉनिटरिंग में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
BEO will have to adopt two schools
पानीपत। जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की बैठक शुक्रवार को निपुण कक्ष में की गई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यालयों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने की। बैठक के दौरान एफएलएन संयोजक अनिल मलिक ने जिले की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी और निपुण हरियाणा मिशन व सीआरपी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। डीईईओ नीलम कुंडू ने कहा कि कक्षा तत्परता कार्यक्रम से विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन सीआरसी और एबीआरसी द्वारा विभागीय निर्देशानुसार मॉनिटरिंग नहीं की गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकासी को दो विद्यालय गोद लेने होंगे। प्रत्येक खंड से उच्च गुणवत्ता की सीआरपी बेस्ट प्रैक्टिस वीडियो जिला स्तर पर साझा की जाएगी। इसके अलावा स्किल पासबुक अपलोडिंग, विद्यालय ऑब्जर्वेशन प्रोटोकॉल, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान और सुधारात्मक रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर बीईओ जयपाल सरोहा, बीईओ इसराना अनिल कुमार, बीईओ बापौली सतेंदर नैन, बीईओ मतलौडा अश्वनी सैनी, डायट लेक्चरर कप्तान, शिक्षक हरिओम व पवन जांगड़ा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed