{"_id":"673278ef7b8aa773030b62a7","slug":"beo-inspected-sanskriti-school-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127257-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीईओ ने संस्कृति स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीईओ ने संस्कृति स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
इसराना। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता कादियान ने अपनी टीम के साथ सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसराना का निरीक्षण कर छात्रों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य अंग्रेज सिंह की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता कादियान और उसकी टीम का अभिनंदन किया गया।
बीईओ के साथ टीम में बीआरपी सुशील कुमार, विजय कुमार, एबीआरसी कप्तान सिंह, प्राध्यापक रविंद्र कुमार, गीता देवी, सोमबीर, नीरू, मधु, राजेश कुमार, टीजीटी प्रवीण, संजय, मुकेश व ऊषा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाओं का अवलोकन किया गया।
बच्चों की डायरी, बच्चों की होमवर्क कॉपी की जांच, बच्चों की विषय अनुसार ज्ञान क्षमता को जाना, तथा विद्यालय में साफ सफाई, बच्चों की व्यक्तिगत सुरक्षा, पेड़ पौधों की जांच एवं उनकी सुरक्षा, मिड डे मील एवं हाइजीन सुरक्षा का विशेष रूप से अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद शिक्षा विभाग के पदाधिकारी की ओर से अध्यापक डायरी, अध्यापक हाजिरी रजिस्टर, मिड डे मील का रिकॉर्ड, सीसीडब्ल्यूएफ, आरसीएफ विद्यालय की कैश बुक, विद्यालय के अन्य रिकॉर्ड का गहनता से अवलोकन किया गया।
अवलोकन में सभी रिकॉर्ड ठीक ढंग से व्यवस्थित मिला। इसके बाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्टाफ की मीटिंग ली गई जिसमें शिक्षा के सत्र को उठाने के लिए और विद्यालय को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तथा विद्यालय को नए आयाम स्थापित करने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।