फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Before strangling Rakesh, drowned in the cistern, killed when he was unconscious

राकेश का गला घोंटने से पहले आशु ने दिया था थर्ड डिग्री टार्चर, मारपीट के बाद हौद में ढुबोया, बेसुध होने पर मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Before strangling Rakesh, drowned in the cistern, killed when he was unconscious
पानीपत। जिगरी दोस्त राकेश की हत्या करने से पहले आशु ने उसे हौद में डुबोकर बेसुध किया। इसके बाद गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन

सोनू, मोनू और राकेश हत्याकांड का आरोपी गांव नारा निवासी आशु ने यह खुलासा किया है। पुलिस को बताया कि राकेश का गला घोंटने से पहले उसका सिर हौद में बार-बार डुबोया। इससे पहले वह राकेश को शराब पिलाकर मारपीट कर चुका था। हौद में सिर डालने पर राकेश बेहोश हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी।

हौद में मुंह डालने के दौरान राकेश छटपटता रहा और आशु से उसे छोड़ने के लिए कहता रहा, लेकिन उसने एक न सुनी। मृतक राकेश के भाई उमेद ने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान वह आरोपी आशु से मिले थे। उन्होंने आशु से पूछा कि राकेश तो उसका जिगरी दोस्त था। हर समय दोनों साथ रहते थे। इसके बावजूद उसे क्यों मारा तो आशु ने कहा कि मुझे माफ कर दो, गलती हो गई। उमेद ने पुलिस प्रशासन से आरोपी आशु को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि नारा गांव निवासी आशु को सीआईए-2 इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया था। चार दिन के रिमांड के दौरान उसने हत्या की तीन वारदात का खुलासा किया था। आशु ने नारा गांव के सोनू, भालसी निवासी मोनू और नारा गांव निवासी राकेश को गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि पुलिस ने शनिवार को आशु को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, लेकिन रविवार को भी गांव नारा में दिन भर तीनों हत्याओं की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed