{"_id":"61d8a4362f7bb010d14cfcf9","slug":"before-starting-the-dahar-toll-panipat-news-knl953526156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर टोल शुरू पहले पूर्व कर्मियों, फिर ग्रमीणों का हंगामा, कराया फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर टोल शुरू पहले पूर्व कर्मियों, फिर ग्रमीणों का हंगामा, कराया फ्री
विज्ञापन
इसराना। डाहर टोल पर आस-पास गांव के लोगो के लिए टोल फ्री करवाने पहुंचे ग्रामीणों को समझाते इसराना ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। कृषि कानूनों की वापसी के बाद से बंद पड़े डाहर टोल को शुक्रवार को शुरू किया गया। टोल की संचालन नई कंपनी शिवा कॉरपोरेशन ने शुरू किया। शुरू में पुरानी कंपनी सद्भाव के कर्मचारियों ने उन्हें हटाए जाने और 10 माह का वेतन नहीं मिलने के विरोध में हंगामा कर दिया। टोल पर हंगामा होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी हंगामा कर दिया। इस दौरान सवा घंटे तक टोल फ्री रहा।
ग्रामीणों ने मांग उठाई कि टोल से 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों के ग्रामीणों के लिए टोल फ्री किया जाए। सद्भाव कंपनी के कर्मियों की मांग थी कि नई शिवा कंपनी उन्हें नौकरी पर रखे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर थाना प्रभारी दीपक रंगा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों एवं पूर्व टोल कर्मियों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन के साथ मिलकर इसका समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सवा घंटे तक टोल फ्री रहा।
रुका हुआ वेतन और फिर से नौकरी मिले
हटाए गए कर्मी विजय, मंजीत, अजय, संदीप, दीपक, प्रेम, मनोज व बिजेन्द्र ने बताया कि पुरानी कंपनी के पास उनकी 10 माह का वेतन बकाया है। नई कंपनी ने उन्हें फिर से ड्यूटी पर नहीं लिया। वे चाहते हैं कि उनका रुका हुआ वेतन मिले और नई कंपनी उन्हें नौकरी पर रखे।
विज्ञापन
दस किलोमीटर के दायरे में हो टोल हो फ्री
भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा, प्रवक्ता प्रदीप जागलान, जोगेन्द्र जग्गी, राजेन्द्र इसराना, पूर्व प्रधान कुलदीप बलाना, अनिल, कर्मबीर, जसमेर हुड्डा, जोगेंद्र डाहर, धर्मेंद्र डिडवाडी, नरसिंह बलाना, सुरेंद्र नौल्था, समुंदर, रामेहर ने बताया कि वे चाहते है कि दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों के लिए टोल फ्री होना चाहिए। भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा व प्रवक्ता प्रदीप जागलान का कहना है कि फिलहाल समाधान के लिए चार दिन का समय दिया गया है। इस दौरान कंपनी ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आईडी दिखा फ्री किए जाने की बात कही है। अगर समाधान नहीं हुआ हो भाकियू ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतर सकती है।
कोट
ग्रामीणों की मांगे लिखित रूप में लेकर जिला उपायुक्त को भेज दी हैं। प्रशासन का आदेश आने पर ग्रामीणों को सूचित किया जाएगा। पुरानी कंपनी के कर्मचारियों की समस्या लिखित रूप से ले ली है, उसके लिए सद्भाव कंपनी से बात की जाएगी।
- दीपक रंगा, थाना प्रभारी, इसराना
एनएचएआई की गाइडलाइन में फ्री टोल की कोई सुविधा नहीं है, लेकिन 285 रुपये का पास लेकर यह सुविधा ली जा सकती है। जिसके लिए ग्रामीणों से कुछ दिन का समय मांगा है। कर्मचारियों के वेतन का मामला पूर्व कंपनी के साथ ही है, जिसका करार एनएचएआई से समाप्त हो चुका है। इस बारे में वहीं बता सकते हैं।
- संदीप राज, मैनेजर, शिवा कारपोरेशन