फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bed college result

बीएड के बेहतर परीक्षा परिणाम से कॉलेजों में उत्साह

Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र विश्वविधालय कुरूक्षेत्र द्वारा बीएड के जारी परिणाम में आरएस मेमोरियल कॉलेज आफ एजुकेशन बुआना लाखु का परीक्षा परिणाम बेहतर आने से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। छात्र अध्यापकों  ने एक दूसरे को बधाई दी व संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन ने छात्र अध्यापकों की पीठ थपथपाई। प्रबंधन समिति के प्रधान मास्टर बलबीर सिंह जागलान ने कहा कि लक्ष्य को सामने रख की गई मेहनत का नतीजा सफलता की तरफ जाता है।
विज्ञापन

सीमा रही प्रथम
संस्थान की प्राचार्या कविता राणा ने बताया कि बीएड के घोषित परिणाम के अनुसार छात्र अध्यापिका सीमा ने 688 अंक लेकर कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मनीषा ने 681 अंक लेकर द्वितीय व ज्योति घनगस ने 679 अंक लेकर कालेज में तृतीय स्थान हासिल किया है। इस मौके पर प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जागलान, सरिता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, रेणू, भावना, मुकेश रानी, नरेश कुमार, अनिल कुमार व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में खुशी की लहर
लक्ष्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन नौल्था का बीएड का परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल ने छात्र अध्यापकों के अच्छे परिणाम आने से सभी को बधाई दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कालेज के बीएड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें रूचि भाटिया 710 अंक लेकर कालेज में प्रथम, नीरू ने 687 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर व  रचना 684 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थन पर रही। इस मौके पर प्रवक्ता नीलम सचदेवा, प्रताप सिंह, मीनाक्षी रोहिल्ला, मनप्रीत कौर, रेखा कामरा व रीना कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed