फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Becoming a mother at a young age is ruining your life

Panipat News: कम उम्र में मां बनकर जिंदगी से खिलवाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Becoming a mother at a young age is ruining your life
दीपेन्द्र कुमार
विज्ञापन

पानीपत। बेटियों का बचपन शादी के फेरों में उलझ रहा है। 15 साल से भी कम उम्र में शादी के मामले तेजी से बढ़े हैं। 15 दिन में तीन के छोटी उम्र में बच्चों को जन्म देने के मामले सामने आ चुके हैं जिनमें दो का बाल विवाह किया था और एक यौन शोषण का शिकार थी। कम उम्र में मां बनने के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। जिले में बाल विवाह के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं।
पिछते तीन साल में 95 मामले सामने आए हैं। महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण विभाग के रिकार्ड की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। वर्ष 2022-23 में जिले में बाल विवाह की 30 शिकायतें प्राप्त हुई थी। वर्ष 2023-24 में 25 मामले सामने आए थे। लेकिन,वर्ष 2024-25 में एक बार फिर से विभाग के पास 40 मामले पहुंचे थे। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रोका गया था।
विज्ञापन

इनमें से 19 मामलों की सूचना फोन से विभाग को मिली थी। वहीं 10 मामले विभाग ने स्वयं ट्रेस किए थे। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी द्वारा 16 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, वर्ष 2025-26 में जून माह तक मात्र चार मामले ही सामने आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में 15 साल से कम उम्र की तीन किशोरियों ने बच्चों को जन्म दिया है। बाल विवाह का शिकार 14 साल की किशोरी ने चार जुलाई को एक बच्चे को जन्म दिया था। 13 साल की उम्र में परिवार वालों ने उसका विवाह कर दिया था। वहीं उसी दिन यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी ने भी चार जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था। इस दोनों मामलों में बाल कल्याण समिति द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई कराई गई थी।
तीन दिन पहले भी एक 15 साल की किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी ने एक साल पहले एक किशोर से प्रेम विवाह किया था। पानीपत औद्योगिक रूप से समृद्ध जिला है। यहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक फैक्टरियों में काम करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक चार से पांच लाख मजदूर यूपी, बिहार, झारखंड़, वेस्ट बंगाल से पानीपत में आकर बसे हैं।

परिवार में महिला और पुरुष दोनों मजदूरी करते हैं। जिस कारण बच्चों की शिक्षा पर उनका ध्यान नहीं है। जागरूकता और जल्द ही बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने के चक्कर में वे कम उम्र में ही बच्चियों का विवाह कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed