फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Becoming a friend, the thug took away 25 thousand rupees on the pretext of getting money in the victim's account

दोस्त बनकर ठग ने पीड़ित के खाते में रुपये डलवाने का झांसा देकर निकाले 25 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Becoming a friend, the thug took away 25 thousand rupees on the pretext of getting money in the victim's account
दोस्त बनकर ठग ने एक युवक के खाते में रुपये डलवाने का झांसा दिया और खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने पहले खाता कंफर्म कराने के लिए एक रुपया डाला और उसके बाद बाकी की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके पास 21 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने कहा कि और भाई सुनील क्या हाल है, उसकी आवाज दोस्त शुभम जैसी लगी तो उसने सामने वाले से पूछा की शुभम बात कर रहा है क्या। सामने वाले ने कहा कि हां मैं शुभम ही बोल रहा हूं। उसके बाद कहा कि वह एक दोस्त के पास बैठा है, जिससे उसे रुपये लेने हैं। आरोपी ने उसके खाते में रुपये डलवाने के लिए खाता नंबर पूछा। आरोपी ने पहले खाता कंफर्म कराने के लिए एक रुपया डाला और उसके बाद खाते से 24999 रुपये निकाल लिए। उसने आरोपी को कॉल किया तो संपर्क नहीं हो पाया। उसने अपने दोस्त शुभम के पर्सनल नंबर पर कॉल किया तो ठगी की वारदात का खुलासा हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed