फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Banks located on GT Road will have to be shifted to the original building

Panipat News: जीटी रोड स्थित बैंकाें को मूल भवन में करना होगा स्थानांतरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Banks located on GT Road will have to be shifted to the original building
पानीपत। जीटी रोड स्थित बैंकाें को उनके मूल भवन में स्थानांतरित करना होगा। प्रशासन ने इसके लिए तीन महीने का समय दिया है। प्रशासन ने एनएचएआई की सर्विस लेन चौड़ी करने पर यह फैसला लिया है। यातायात व्यवस्था के चलते उनको बैंक शिफ्ट करने होंगे। इसके साथ बैकों में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पार्किंग के लिए पास बनवाने होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ये आदेश शुक्रवार को त्रेमासिक बैठक में बैंक अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए। इसमें उनकी प्रगति रिपोर्ट भी जानी। बैठक में आरबीआई व नाबार्ड की गाइडलाइन पर भी चर्चा की। अधिकारियों को नई गाइडलाइन से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने डीसीपी/एसीपी की वित्त वर्षा 2025-26 की मंजूरी के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं पर कई बैंक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वे अपने काम में सुधार लेकर आएं। सरकार की योजनाओं से संबंधित फाइलों को जल्द ही स्वीकृत किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो उनसे चर्चा करें। इसके लिए अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर विषय का हल निकाला जाएगा। इस मौके पर एलडीएम राजकुमार, पशुपालन विभाग के एसडीओ श्रीभगवान, एलडीओ कमल सिंह, डीडीएम अजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed