फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bank will keep a close watch on transactions of more than ten lakhs during elections

Panipat News: चुनाव के दौरान दस लाख से ज्यादा के लेन देन पर बैंक रखेगा पैनी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Bank will keep a close watch on transactions of more than ten lakhs during elections
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी बैंकर्स की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को हलके में न लें और सख्ती से नियमों का पालन कर चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से कराएं। चुनाव में बैंकर की अहम भूमिका रहती है वे इसे ध्यान में रखकर अपनी ड्यूूटी का निर्वहन करें। जो भी व्यक्ति चुनाव की घोषणा के बाद बैंक में दस लाख से ज्यादा का लेन देन करता है और कई कई बार अपने खाते में पैसा जमा करवाता या निकलवाता है उस पर ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादा रकम जमा करवाने व निकलवाने की सूचना इन्कम टैक्स विभाग को देना सुनिश्चित करें। बैंकर इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी का रिश्तेदार है तो उसके लेन देन पर विशेष ध्यान रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उनके खाते खोलने में किसी भी प्रकार की देरी न करें। उन्हें बैंक में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाए और बैंक में आने वालों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैंकर को निर्देश दिए कि बैंक में आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करें। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी डॉ. पंकज, ब्रहमदत्त, अमित कुमार समालखा, ज्योति मित्तल इसराना, एलडीएम राजकुमार के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed