फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bank, line, men, women, problem, notebane, panipat

बैंकों में नहीं कैश, लड़खड़ाई एक्सचेंज की पॉलिसी

Fri, 18 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 18 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
bank, line, men, women, problem, notebane, panipat
बैंक व एटीएम पर सुबह ही लग जाती है लाइन - फोटो : पानीपत
500 व 1000 के नोट एक्सचेंज कराने में कैश फिर से रोड़ा बन गया है और अधिकतर बैंक व डाकघरों का कैश खत्म हो गया है। एटीएम भी बैंकों साथ नहीं दे पा रहे हैं। शहर समेत जिले के अधिकतम एटीएम पूरा दिन या तो कैैश न होने पर बंद रहे या फिर आउट ऑफ सर्विस रहे। जिसके चलते उपभोक्ताओं को दिनभर लाइन में खड़ा होने के बाद शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बैंकों में कैश न होने के चलते मात्र 19 करोड़ रुपये की एक्सचेंज किए जा सके और 374 करोड़ का कैश जमा हो पाया। वहीं शुक्रवार से कैश एक्सचेंज में 4500 रुपये से घटाकर 2000 रुपये करने के फैसले पर लोगों को लाइन में लगने से पहले ही पसीने छूट गए हैं। बैंक के जानकारों की माने अगले दो दिन नया मोटा कैश आने की भी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार को दिन निकलने से पहले ही बैंकों व एटीएम के बाहर नोट एक्सचेंज कराने व जमा कराने वालों की लाइन लग गई। हर किसी बैंक व एटीएम की एक जैसी ही स्थिति रही। बैंकों में कैश दोपहर तक ही चल पाया और इसके बाद बैंक अधिकारियों ने कैश को लेकर अपने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए। वहीं एटीएम भी कुछ घंटे बाद ही कैश खत्म होने पर बंद होने लगे। लोगों को दोपहर बाद ही बैंक व एटीएम में कैश को लेकर मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने एक्सचेंज न होने का जवाब दे दिया। बैंकों व एटीएम में नया कैश न आने पर शाम को लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि बैंकों में कैश जमा कराने का काम शाम तक चलता रहा।
बैंक व एटीएम में केवल काम चलाने को ही है कैश
बैंक व बैंकों से संबंधित एटीएम में केवल काम चलाने वाला ही कैश बचा हुआ है। पानीपत जिले के अधिकतर एटीएम दोपहर बाद ही चल पाए, जो एटीएम 24 घंटों के लिए उपलब्ध होते थे वो आज कल सिर्फ दो या तीन घंटों के लिए ही उपलब्ध हो पाते है। क्योंकि बैंकों के पास नया कैश आते ही कुछ पैसे एटीएम में डाल देते है। बैंकों में कैश की आस लगाए हुए बैंक अधिकारी सिर्फ देखते ही रह गए। लेकिन शाम तक किसी भी बैंक में वीरवार को कैश नहीं पहुंच सका।
कैश आते ही एटीएम में डलवा दिया जाएगा
जीटी रोड बेल्ट पर स्थित बैंकों के प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास कैश आज नहीं आ पाया है। जिस कारण अधिकतर एटीएम बंद पड़े हुए है। एटीएम मशीन में कोई खराबी नहीं है। वे सही ढंग से कार्य कर रहे हैं। जैसे ही बैंकों के पास कैश आता है, तुरंत ही कैश डालकर उनको चलवा दिया जाएगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि पीएनबी के अधिकतर एटीएम बंद रहे।
लोगों को पैसे बदलवाने में आ रही परेशानी
जिले के लोगों को अपने पैसे बदलवाने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बैंकों के कर्मचारी अपने जान पहचान वालों को ही अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं। ऐसा जिले के कई बैंकों व उनकी शाखाओं में हो रहा है। कई बार इसको लेकर कई बैंकों में हंगामा भी हो चुका है। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आमजन को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अमीर व उच्च तबके के लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी जान पहचान बैंकों के कर्मचारियों से लेकर बैंक के मुख्य प्रबंधक तक है।
एसबीओपी के बाहर हुआ हंगामा
जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। विजय, साहिल, पंकज, विकास, हंसराज व तारकेशवर ने बताया कि वे कई घंटों से एसबीपी बैंक के बाहर खड़े हुए है। लेकिन उनको अंदर जाने की बजाय बाहर ही खड़ा किया जा रहा है और दूसरी तरफ बैंक अधिकारी अपने ही लोगों को अंदर आने दे रहे है। वहां पर खड़े हुए लोगों ने बताया कि बैंक का दूसरा गेट गली में भी है। जिस पर सरदार सर्बजीत सिंह गेटमैन खड़े हुए है और वो लोगों को अंदर नहीं आने देते दूसरा महिलाओं को धक्का देकर बाहर कर दिया। लेकिन जब वहां पर खड़े लोगों ने उसका विरोध किया तो धक्का देकर अंदर से गेट का ताला लगा दिया।
डाकघर में पहुंचा 18 लाख नया कैश
वीरवार को डाकघर में 18 लाख का नया कैश दोपहर दो बजे आ सका। जिसके बाद ही लोगों को कैश दिया गया। कैश के रूप में डाकघर के अधिकारियों ने लोगों को दस, बीस व दो हजार के नोट दिए।
गोपाल कॉलोनी निवासी मायावती ने बताया कि वह घर से पांच बजे डाकघर के लिए चली थी। यह उसका लगातार तीसरा दिन है, लेकिन तीन दिन में आज तक उसके पैसे एक्सचेंज नहीं हो पाए हैं। वह इस सिस्टम के चलते परेशान हो गई है।
न्यू रामपुरा कांबडी रोड निवासी रीना ने बताया कि वह सुबह चार बजे डाकघर पहुंची और उसी ने ही डाकघर के मेन गेट का ताला कहकर खुलवाया। उसको दो दिन हो चुके है। घर में राशन खत्म हो गया है। अगर आज पैसे मिल जाते हैं तो राशन ला सकेंगे। नहीं तो  पूरा परिवार भूखा की सोएगा।
तहसील कैंप निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि वह हर रोज एटीएम कार्ड लेकर शहर के एटीएम में घूम रहा है। लेकिन चार दिनों से एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण वापस आना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दी जा रही है। जिस पर हर रोज जुर्माना लग रहा है।
न्यू रमेश नगर निवासी हिमांशु ने बताया कि सुबह से करीब दस बजे का बैंक में खड़ा हुआ है। लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है कि आज बैंक में कैश नहीं आया है। जिससे आज आपको कैश नहीं मिल सकता।

वीरवार को बैंकों में अपेक्षाकृत कैश नहीं पहुंच पाया। जिसके चलते एक्सचेंज कराने व कैश निकालने में कुछ दिक्कत आई हैं। उच्चाधिकारियों के साथ कैश को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। शुक्रवार को कैश आने की उम्मीद है। वीरवार को जिले में 19 करोड़ का कैश एक्सचेंज किया गया और 374 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पीएनबी के कई एटीएम बंद  रहे हैं।
राकेश वर्मा, एडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed