फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bangladeshi guests visited Panipat

बांग्लादेशी मेहमानों ने देखा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi guests visited Panipat
पानीपत। इब्राहिम लोधी पार्क का दौरा करते हुए बांगलादेश उच्च आयोग के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य और स? - फोटो : Panipat
पानीपत। बांग्लादेश के उच्च आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शहर का दौरा किया और पानीपत के ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। दस सदस्यीय ये प्रतिनिधिमंडल बांग्लोदश के आयुक्त मुहम्मद इमरान की अध्यक्षता में पानीपत का दौरा करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के स्काईलार्क में पहुंचने पर एसडीएम विजेंद्र ढुल और सीटीएम राजेश सोनी ने इनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य इब्राहिम लोधी मकबरा, काला आंब स्मारक स्थल, काबुल मस्जिद, कलंदर पीर दरगाह तथा गुरुद्वारा पाई लालू तहसील कैंप भी गए।
विज्ञापन

पानीपत के ऐतिहासिक जानकार रमेश पुहाल ने इस प्रतिनिधिमंडल को शहर की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानीपत में तीन लड़ाई कब-कब और किसके बीच हुई थी। उन्होंने कहा कि पानीपत को पुराने समय में दिल्ली का दरवाजा भी कहा जाता था क्योंकि बाबर ने पहली लडाई 1526 ई में दिल्ली से आकर पानीपत में ही लड़ी थी। उन्होंने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी याद में यहां मजार भी बनवाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पानीपत महाभारत कालीन राजा दंडपानी की पानीप्रस्थ के नाम से राजधानी भी होती थी। उन्होंने बताया कि शाहजहां भी जब दिल्ली से लाहौर ले लिए चलते थे तो पानीपत की काबुल बाग मस्जिद में नमाज पढ़ कर जाते थे। इसी प्रकार रमेश पुहाल ने प्रतिनिधिमंडल को पानीपत के बारे मे अनेक जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीएम राजेश सोनी ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि पानीपत औद्योगिक नगरी के नाम से भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां कंबल, बेडशीट व हैंडलूम का औद्योगिक उत्पादन बहुत ज्यादा है। ये व्यापार दुनिया भर की मार्केट में प्रसिद्ध है। एक समय में तो सेना के लिए कंबल, कपड़े इत्यादि जरूरत की चीजें पानीपत से ही जाती थी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कैंप के गुरुद्वारा पाई लालू में भी माथा टेका और प्रधान सेवक सुखविंद्र ने गुरुदीक्षा प्रसाद के रूप मे भेंट की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में बन रहे लंगर को भी खुद रसोई घर मे जाकर देखा और पूरी प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर उनके साथ जाकिर अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रफाकत हसन, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार व वक्फबोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पानीपत। स्काईलारक पहुंचे बांगलादेश उच्च आयोग के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ।

पानीपत। स्काईलारक पहुंचे बांगलादेश उच्च आयोग के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed