फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Banch Alligation ADC and JIP Member Fights Notice issue to CEO

जिप की बैठक में वाटर कूलर, बेंच के आरोपों पर एडीसी और जिप सदस्य में तकरार, सीएमओ को नोटिस जारी

Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banch Alligation ADC and JIP Member Fights Notice issue to CEO
Ashu ser and other member

पानीपत। जिला परिषद की आम बैठक में वाटर कूलर और बेंचों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर एडीसी और जिप सदस्य के बीच तकरार हो गई। एडीसी जिप के कुछ पार्षदों के पिछली बैठक स्थगित होने के बाद दोगुना राशि के बिल लगाने के आरोपों से खफा थे। एडीसी ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले एक बार कार्यालय में पता कर लेना चाहिए था। पार्षद विनय गुप्ता ने इसको लोकतंत्र में एक प्रतिनिधि की आवाज दबाने वाली बात कही। इस दौरान जिप की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। जिप की पट्टीकल्याण गांव स्थित तीन एकड़ जमीन का कॉमर्शियल उपयोग करने पर भी विचार हुआ। पार्षदों के आरोप के बाद वाटर कूलर और बेंच लगाने में हुए घपले की जांच सीटीएम को सौंप दी गई है। जिप की बैठक में न पहुंचने पर सीएमओ को नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

जिला परिषद की सामान्य बैठक वीरवार को लघुसचिवालय के द्वितीय तल स्थित हाल में हुई। इसकी अध्यक्षता जिप चेयरपर्सन आशु शेरा और संचालन एडीसी राजीव मेहता ने किया। बैठक में 17 में से वार्ड तीन के पार्षद दयानंद उरलाना शामिल नहीं हो पाए। जिला परिषद के एओ संजीव दहिया ने पिछली बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट पेश की। इसके बाद विकास कार्यों को रखा। उन्होंने बताया कि जिप ने तीन करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। इसके विभिन्न कार्य चल रहे हैं। 70-80 लाख रुपये की एक अन्य ग्रांट मिली है, लेकिन उसके खर्च करने का ब्योरा फिलहाल नहीं आया है। एडीसी ने खुले में शौच मुक्त बनाने में अपना सहयोग देने की मांग की।
विज्ञापन

एडीसी और पार्षद में इस तरह हुई तकरार
वार्ड-तीन पार्षद विनय गुप्ता अपनी मांगों को रखने पहुंचे। उन्होंने शहर में ट्रैफिक और सीवर जाम की समस्या रखी। उन्होंने स्कूल और कॉलेजों की बसों की तकनीकी जांच करने की भी मांग रखी। वे वाटर कूलर और बेंच खरीद के मामले को उठाने लगे तो एडीसी राजीव मेहता ने बीच में टोक दिया। उन्होंने कहा कि वे घर की बात को लेकर बाहर चले गए और वाटर कूलर, बेंच लगाने में लाखों रुपये का घोलमाल करने का आरोप लगा दिया। वे उनके कार्यालय में आकर पता तो कर लेते। विनय गुप्ता ने कहा कि वे कार्यालय गए थे। एडीसी ने कहा कि इनकी खरीदारी में जिप चेयरपर्सन नहीं उनका रोल है। मुझे शर्म आती है कि इस तरह के आरोप लगा दिए गए। इसके बाद एडीसी ने बैठक खत्म करने की बात कही। हालांकि, डीसी ने इसकी जांच सीटीएम पानीपत को सौंप हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव मलिक की रिपोर्ट पर सीएमओ को नोटिस
जिला परिषद सदस्य देव मलिक ने अपने वार्ड के कई गांवों में पिछले साल भी मांग करने के बाद फॉगिंग न करने का आरोप लगाया। एडीसी देव मलिक के आरोपों को सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने एक्सईएन पंचायती राज से इस बारे में बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका इस तरह का कोई काम नहीं है। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन बैठक में सीएमओ या कोई अधिकारी नहीं मिला। इस पर एडीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिछली बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने जिप के एओ को स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। जिप एओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पिछली बैठक में न आने पर नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने पिछले नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
डी-प्लान का बजट जिप से देने की मांग उठाई
जिला परिषद सदस्य सुनील शीलू ने बैठक में डी-प्लान की ग्रांट का पैसा जिला परिषद के सदस्यों के खाते में आने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य डी-प्लान की कमेटी के सदस्य होते हैं। पानीपत के 11 पार्षद इसमें शामिल हैं। ऐसे में डी-प्लान की ग्रांट सांसद और विधायकों तक सीमित रह जाती है। एडीसी ने कहा कि यह उनके स्तर का मामला नहीं है।
पट्टीकल्याण में जिप की जमीन पर होगी कॉमर्शियल एक्टिविटी
जिला परिषद की बैठक में जिप की पट्टीकल्याण स्थित साढ़े तीन एकड़ जमीन पर कॉमर्शियल एक्टिविटी करने पर चर्चा हुई। जिप के एओ संजीव दहिया ने बताया कि जिला परिषद के खाते की जमीन पट्टीकल्याण गांव में जीटी रोड पर स्थित है। इस जमीन की पहचान कर ली गई है। तहसीलदार को निशानदेही को लिखा गया है। यहां पर कॉमर्शियल एक्टिविटी होने पर आय के साधन बढ़ेंगे।

जिला परिषद की बैठक शांतिपूर्वक रही। इसमें पार्षदों की मांग को लिया है। जिप के आय-व्यय की जानकारी दी गई है। बैठक में मांग के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।

आशु शेरा, चेयरपर्सन, जिला परिषद पानीपत।

जिला परिषद के कई सदस्यों ने वाटर कूलर और बेंच लगाने में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। यह चिंतनीय और निंदनीय है। वाटर कूलर और बेंच लगाने में एक पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई है। डीसी ने मामले की जांच सीटीएम को सौंप रखी है। पार्षदों को इस तरह के आरोप लगाने से पहले एक बार कार्यालय से जानकारी ले लेनी चाहिए थी।
राजीव मेहता, एडीसी पानीपत।




-बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट रखने के साथ कई मुद्दों पर हुई चर्चा
-पट्टीकल्याण गांव में जिप की तीन एकड़ जमीन पर कमर्शियल एक्टिविटी कराने पर किया मंथन
-जिला परिषद की पिछले दिनों स्थगित कर दी थी बैठक
-जिप चेयरपर्सन आशु शेरा की अध्यक्षता में आज हुई बैठक
-एडीसी राजीव मेहता ने किया बैठक का संचालन
-जिप के सात पार्षदों द्वारा बैंच व आरओ लगाने में घोलमाल के आरोपों पर काउंटर में उतरे एडीसी
-एडीसी बोले पार्षदों को आरोप लगाने से पहले पता कर लेना चाहिए था
-पार्षद विनय गुप्ता ने कहा कि बात सामने आई तो रखी थी बात
-पार्षदों ने कीमत से दोगुने बिल पास करने के लगाए थे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed