फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BA student missing for two days, family searching for him

Panipat News: दो दिन से बीए का छात्र लापता, परिजन कर रहे तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
BA student missing for two days, family searching for him
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की सांई कॉलोनी निवासी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र वीरवार को लापता हो गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कॉलोनी के रवि ने बताया कि उनका बेटा अरुण वीरवार को घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। साथ ही छात्र की तलाश के लिए टीम लगाई है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन


सब्जी मंडी से स्कूटी चोरी
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय हैं। चार दिन पहले सब्जी मंडी के पास से चोर एक स्कूटी चोरी कर ले गए। स्कूटी के मालिक ने चार दिन बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हुड्डा सेक्टर-24 निवासी संजीव ने थाने में शिकायत देकर बताया कि वह 25 नवंबर को स्कूटी लेकर पुरानी सब्जी मंडी गए थे। जहां से उनकी स्कूटी चोरी कर ली गई। तीन दिन तक वह खुद तलाश करते रहे। जब स्कूटी नहीं मिली तो शनिवार को थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed